- नए मतदाताओं को ऑनलाइन पंजीकरण और मतदाता सेवाओं की दी जानकारी
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा
बठिंडा, 15 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान के दिशा-निर्देशों और एसडीएम बठिंडा एस. अमनदीप सिंह मावी के नेतृत्व में स्वीप टीम की ओर से विधानसभा क्षेत्र बठिंडा (अर्बन)-92 के जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार, मतदाता पंजीकरण तथा ऑनलाइन उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
एकिनेट ऐप और ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन का दिया प्रशिक्षण
इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में रामपुर इकाई की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट स्वीप नोडल ऑफिसर सुभाष चंद और डॉ. मीना भारती ने योग्य विद्यार्थियों एवं नए मतदाताओं को ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे पात्र होने पर ऑनलाइन माध्यम से मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एकिनेट ऐप, वोटर सर्विसेज और ऑनलाइन अपने वोट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जागरूक मतदाता की भूमिका पर भी जानकारी दी गई।
रामपुर में बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
इस अवसर पर ईएलसी के अलावा नोडल अधिकारी गुरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, टीम सदस्य गुरबख्श लाल, सुमित गोयल, जोनी सिंगला, दीपक बंसल और नीरू चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


