बठिंडा में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल बरामद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 19 नवंबर। (सुरेश रहेजा) पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और रेडमी मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस को देखकर भागने लगे युवक, घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी बठिंडा सुहैल कासिम मीर, आईपीएस के निर्देश पर एसपी इन्वेस्टिगेशन मनोज गोरसी और डीएसपी फूल मनोज कुमार के मार्गदर्शन में थाना फूल पुलिस की टीम नशा विरोधी अभियान के तहत गश्त कर रही थी।

17 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ढिपाली नहर पुल से गांव धींगड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव रईया वाले मोड़ से करीब 100 मीटर पहले दो युवक मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और मौके से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

भैणी गांव के रहने वाले हैं आरोपी, दो दिन के रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ गुरप्यार पुत्र जगपाल सिंह और सुखदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र सतनाम सिंह, निवासी गांव भैणी, थाना नथाना, जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से पारदर्शी मोम के लिफाफे में रखी 100 ग्राम हेरोइन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

18 नवंबर को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

[wps_visitor_counter]