रामपुर: सैफनी और पटवाई थानों का सीओ शाहबाद ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटी लाठी और कंबल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अभिलेखों से लेकर महिला हेल्प डेस्क तक व्यवस्थाओं की जांच, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहबाद ने थाना सैफनी और थाना पटवाई का त्रैमासिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की व्यवस्था भी परखी गई।

क्षेत्राधिकारी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रहरियों को वितरित की गईं लाठी, धोती और कंबल

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन के लिए लाठी, धोती और कंबलों का वितरण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में प्रभावी सहयोग मिल सके।

[wps_visitor_counter]