- किसानों को पराली न जलाने और आधुनिक मशीनों से खेत में ही प्रबंधन करने की दी सलाह
बठिंडा, 15 सितंबर। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बठिंडा की ओर से ब्लॉक मौर के गांव यात्री में धान की पराली एवं फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन केवीके के डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) डॉ. गुरदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में किया गया।
मिट्टी की सेहत के लिए पराली उपयोगी
कैंप में डॉ. तेजबीर सिंह बुट्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर (सॉयल साइंस) ने किसानों को धान की पराली के उचित प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के बजाय खेत में ही उसका उचित प्रबंधन करने से मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर और पोषक तत्वों की मात्रा बेहतर होती है। इससे मिट्टी की सेहत और उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है।
सुपर एसएमएस और सरफेस सीडर के इस्तेमाल की जानकारी
डॉ. रमनदीप कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर (पीएफई) ने किसानों को पराली के मैकेनिकल प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने कंबाइन हार्वेस्टिंग के बाद सुपर एसएमएस, सरफेस सीडर सहित अन्य कृषि मशीनरी के इस्तेमाल और उनके फायदे समझाए। किसानों को आधुनिक कृषि मशीनों की मदद से खेत में ही पराली का प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
पंजाब एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट की एडीओ सिमरनजीत कौर ने किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
https://nationstationnews.com/rampur-dhara-163-4-november-202
किसान मेलों में शामिल होने का आह्वान
कैंप में किसानों को 18-19 सितंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित किसान मेले तथा 25 सितंबर को रीजनल रिसर्च सेंटर, बठिंडा में आयोजित किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।
बठिंडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 54,339 चालान काट
कार्यक्रम के दौरान किसानों को अमरूद, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न फलदार पौधे और अन्य पौधे भी वितरित किए गए।
प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने ली खेल भावना और अनुशासन की शपथ
रिपोर्ट : सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा | बठिंडा


