बठिंडा की मंडियों में धान खरीद तेज, अब तक 16,474 मीट्रिक टन की खरीद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 94 प्रतिशत लिफ्टिंग का दावा, किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान
  • 15 अक्टूबर तक 25,698 मीट्रिक टन धान की आवक, खरीद प्रक्रिया में तेजी

बठिंडा, 16 अक्टूबर। (सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा)

बठिंडा जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक जिले में कुल 16,474 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, किसानों को खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई है। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि मंडियों में खरीद और उठान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम तक जिले की अनाज मंडियों में 2,609 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसके साथ ही जिले में धान की कुल आवक बढ़कर 25,698 मीट्रिक टन हो गई। विभिन्न खरीद एजेंसियों ने एक दिन में 2,233 मीट्रिक टन धान खरीदा। अब तक कुल खरीद 16,474 मीट्रिक टन दर्ज की गई है।

किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को 1,279.39 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई, जबकि अब तक कुल 6,964.31 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। प्रशासन ने लिफ्टिंग की प्रगति 94 प्रतिशत बताई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों को खरीदे गए धान का भुगतान समय पर किया जा रहा है। उनके अनुसार, अब तक किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। जिला प्रशासन का कहना है कि मंडियों में खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

 

[wps_visitor_counter]