पीडीए एकता सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का संदेश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • तिंदवारी के नरजिता और चौकी पुरवा में सपा का सम्मेलन, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता

बांदा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरजिता और चौकी पुरवा में पीडीए एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

रामप्रकाश प्रजापति रहे सम्मेलन के प्रभारी

सम्मेलन में सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के बांदा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने सहभागिता की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

[wps_visitor_counter]