अलीपुरा में पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुओं का उपचार और 80 को दी गई कृमिनाशक दवा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दो पशुओं की शल्य चिकित्सा, सात पशुओं के बांझपन निवारण का उपचार
  • नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान कराने की सलाह

रामपुर। सैदनगर ब्लॉक के अलीपुरा गांव में शुक्रवार को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। इस दौरान 40 पशुओं का उपचार, 80 पशुओं को कृमिनाशक दवा देने और दो पशुओं की शल्य चिकित्सा की गई। इसके अलावा बांझपन की समस्या से ग्रसित सात पशुओं के उपचार की व्यवस्था की गई।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामलखन और सैदनगर की पशु चिकित्साधिकारी डॉ. साक्षी सिंह ने किया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाने, समय पर उपचार कराने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर के दौरान बताया गया कि गांव में पशुओं का टीकाकरण पहले ही कराया जा चुका है। हालांकि, कृत्रिम गर्भाधान के लिए शिविर में कोई पशु उपलब्ध नहीं हो सका। इस पर पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए अपने पशुओं को पशु चिकित्सालय सैदनगर लाकर कृत्रिम गर्भाधान कराने की सलाह दी गई।

वहीं, नंदिनी/मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी अरविंद शर्मा और मोहित शर्मा को योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। शिविर में महेश शर्मा, मोहित शर्मा, रामपाल सिंह और धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]