रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • महायोजना-2031 को बोर्ड की मंजूरी, सुनियोजित विकास और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
  • अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश, पिछली बैठक के फैसलों की भी हुई समीक्षा

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त एवं रामपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास और नगरीय नियोजन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में रामपुर विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 के अनुमोदन से संबंधित प्रस्ताव प्रमुख रूप से रखा गया। प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने महायोजना को मंजूरी प्रदान कर दी। महायोजना के अनुमोदन से रामपुर क्षेत्र में भविष्य के विकास को सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाने, बेहतर नगरीय नियोजन करने तथा निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अवैध निर्माणों पर कसेगा शिकंजा

बोर्ड बैठक में क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। अधिकारियों को अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा

बैठक के दौरान 5 मई 2026 को हुई पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्व

[wps_visitor_counter]