पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
अरविंद श्रीवास्तव
ओरन/बांदा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में बबेरू रोड स्थित शिवांश जेके मैरिज हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा समाज के क्षेत्रवासियों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। इससे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष अनुरागी, रजनीश, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष छोटा प्रसाद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, मनमोहन, नत्थू, लल्लन विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता, जगतपाल, राजा, श्याम बिहारी, विष्णु दत्त, सोमदत्त, राहुल, लवकुश, उमेश, बुद्धू विश्वकर्मा, प्रमोद, रमाशंकर, बिंद प्रसाद, राम मूरत, अनिल, रामबाबू सहित विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


