बदौसा में गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • आधा दर्जन स्थानों पर विराजे गजानन, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अरविंद श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

बदौसा (बांदा)। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर्व कस्बा बदौसा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ‘गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान की गईं।

इस वर्ष बदौसा कस्बे में लगभग आधा दर्जन प्रमुख स्थानों पर पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल और झांकियां सजाकर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। शुभ मुहूर्त में आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान गणेश की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके बाद भगवान गजानन को मोदक, लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद और छप्पन भोग अर्पित किए गए।

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए पंडाल

गणेश उत्सव को लेकर पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा स्थापना के बाद आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।

कस्बे के युवा पत्रकार मनोज माहुले ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरा कस्बा गणपति बाप्पा की भक्ति में सराबोर है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौ

[wps_visitor_counter]