अवैध तमंचे के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा किया बरामद, मुकदमा दर्ज

अरविंद श्रीवास्तव | जिला संवाददाता बांदा

बांदा। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने देर रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में 15/16 सितंबर 2026 की देर रात थाना कमासिन पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि किटहाई मोड़, एलएनटी रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है।

सड़क दुर्घटना में दंपती सहित दो मासूम घायल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र वंशराज, निवासी राघौपुर, थाना कमासिन, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कमासिन में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[wps_visitor_counter]