- नोमान खां एडवोकेट बोले—नियुक्ति से वेस्ट यूपी में कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती
शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता | रामपुर
रामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के वेस्ट जोन के नवनियुक्त समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) मोइन हसन खां पठान के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नियुक्ति पर बधाई और मुबारकबाद दी।
बताया गया कि मोइन हसन खां पठान की यह महत्वपूर्ण नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा के निर्देश पर की गई है। नियुक्ति की खबर से वेस्ट जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मीडिया और सोशल मीडिया में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने की उम्मीद
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां एडवोकेट ने मोइन हसन खां पठान को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया के विभिन्न मंचों पर कांग्रेस की नीतियों और विचारों को और अधिक मजबूती तथा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि मोइन हसन खां पठान की सक्रियता से युवाओं और कांग्रेस की मीडिया टीम में नई ऊर्जा का संचार होगा।
अमृतपुर में सपा की PDA जन पंचायत, दलजीत निषाद बोले—जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी
कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी
नवनियुक्त समन्वयक को बधाई देने वालों में मुसर्रत अली खां, आसिम एजाज, मनी कपूर, जगमोहन मोना, सुहैल खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।।
बाइक कटिंग गैंग का खुलासा, चोरी की बाइकों के पुर्जों का जखीरा बरामद
कार्यकर्ताओं ने मोइन हसन खां पठान का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।


