- 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहल, गांवों में पहुंचाया समानता और मानवता का संदेश
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा
बठिंडा, 15 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्यभर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बठिंडा जिले के गांवों में उनके जीवन, विचारों और महान शिक्षाओं पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। इसी क्रम में रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के बस्ती सुरजीतपुरा, गुमटी कलां और दयालपुरा मिर्जा गांवों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।
फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लगभग 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, समाज सुधार, सामाजिक समानता, मानव मूल्यों, सेवा भावना, मेहनत और विश्व भाईचारे के प्रति उनके योगदान को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। फिल्म के माध्यम से लोगों को समानता, मानवता, ईश्वर के प्रति समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में रामपुर इकाई की सक्रिय सहभागिता
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना, युवाओं को जोड़ने पर दिया जोर
डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद ग्रामीणों ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं और सामाजिक बराबरी के संदेश को आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
रामपुर में बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से युवा पीढ़ी अपने महान गुरुओं के जीवन, विचारों और समाज सुधार के संदेश को बेहतर तरीके से समझ सकती है। इससे समाज में आपसी भाईचारा, समानता, सेवा और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।


