बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे समाजवादी पार्टी का कुनबा, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, लंच पैकेट बांटकर जाना दुख-दर्द*

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

संवादाता मोहम्मद इसरार फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद।शमशाबाद के ढाई घाट क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से परेशान पीड़ितों के बीच पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्वेश अंबेडकर पहुंचे। उनके साथ सैनिक प्रकोष्ठ सहित पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित समेचीपुर चितार और शरीफपुर छाछनी गुटेटी दक्षिण गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनका दुख-दर्द साझा किया। बाढ़ के कारण घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में पूर्व मंत्री ने अपने साथ लाए सैकड़ों लंच पैकेट बाढ़ पीड़ित परिवारों में वितरित किए।

लंच पैकेट पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर राहत दिखी। समेचीपुर चितार और शरीफपुर के ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण कई दिनों से चूल्हा नहीं जल पा रहा था, ऐसे में यह मदद उनके लिए बड़ी राहत है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि सरकार को बाढ़ पीड़ितों की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जो मदद दी जा रही है वह नाकाफी है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब और पीड़ितों के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव मदद जारी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पक्के मकान और ऊंचे स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह एक्शन मोड में, जेल का औचक निरीक्षण से

कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के के यादव शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव बाबा साहब सभा जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान मंसूरी जिला अध्यक्ष छात्र सभा हर्ष गंगवार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आनंद यादव हरिओम यादव सहित सपा नेता अनिल यादव अंकेश कुमार महफूज खान दीपक यादव धनीराम राजपूत ग्राम प्रधान गुटेटी दक्षिण रामपाल यादव ग्राम प्रधान लहरा रजा कुलीपुर अतुल यादव मौजूद रहे। सपा की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक एवं कर्मचारी, जिलाधिकारी ने दिए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश*

Our Visitor

1 2 7 5 6 6
Total Users : 127566
Total views : 162008