टॉयलेट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, अहमदाबाद में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • लखनऊ से सऊदी जा रही फ्लाइट में मिला धमकी भरा संदेश, विमान में सवार थे 133 यात्री
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया विमान, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

अहमदाबाद/लखनऊ। लखनऊ से सऊदी अरब जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को एहतियातन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 133 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में बम की धमकी से संबंधित संदेश मिलने के बाद चालक दल ने तत्काल सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान का मार्ग बदलकर अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया।

विमान की गहन जांच, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विमान के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की गई। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की।

फिलहाल धमकी की वास्तविकता और संदेश किसने लिखा, इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां विमान, यात्रियों और चालक दल से जुड़ी परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: अब मेडिकल रीइंबर्समेंट का दावा होगा पूरी तरह ऑनलाइन, भौतिक आवेदन बंद

अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Nation Station News | nationstationnews.com

खबरों के ताजा और विश्वसनीय अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो और सब्सक्राइब करें।

[wps_visitor_counter]