सर्राफ से दो लाख की वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सेवा समाप्ति की तैयारी, डीजीपी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • पिता से हुई सर्राफ की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी जांच में बनेगी अहम साक्ष्य

शाहजहांपुर। सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर दो लाख रुपये वसूलने के मामले में नामजद चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस विभाग ने मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित सिपाहियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उनकी सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अनुसार, प्रकरण की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर चारों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी।

कॉल रिकॉर्डिंग को भी बनाया जाएगा जांच का हिस्सा

मामले की विवेचना में सर्राफ और उसके पिता के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग को महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। पुलिस रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आरोप है कि सिपाहियों ने सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की रकम वसूली थी।

एसओजी पहुंचने से पहले दिल्ली से निकल गए दो आरोपी

मामले में नामजद मेरठ निवासी सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुपार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने वहां अपने परिचितों के माध्यम से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की।

पुलिस को उनकी लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद एसओजी की टीम दिल्ली पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश में जुटी है।

UP Crime: सड़क पर लघुशंका का विरोध करना पड़ा भारी, 47 वर्षीय कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस की कार्रवाई अब दो स्तरों पर आगे बढ़ रही है—एक ओर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, वहीं दूसरी ओर चारों सिपाहियों की विभागीय सेवा समाप्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

[wps_visitor_counter]