रायबरेली में आज से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, ऊंचाहार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कथा आयोजन का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
  • 11 से 17 सितंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिव महापुराण की कथा, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

रायबरेली/ऊंचाहार। ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले’ के श्रीमुख से 11 से 17 सितंबर तक चड़रई टोल प्लाजा के पास कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से एक दिन पहले गुरुवार को 10 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। आयोजन से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की तैयारी थी और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की व्यवस्था भी प्रस्तावित थी।

पांच लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 100 बीघा क्षेत्र में विशाल वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर और पंडाल तैयार किया गया है। आयोजकों के अनुसार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अस्थायी चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | आज का राशिफल

11 से 17 सितंबर तक कथा

श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर करीब 1 बजे से होगा। कथा का वाचन पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले’ करेंगे। कथा स्थल चड़रई चौराहा, टोल प्लाजा के निकट, ऊंचाहार क्षेत्र में बनाया गया है।

आयोजन को लेकर ऊंचाहार सहित पूरे रायबरेली जिले में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में बाहर से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। आयोजकों और प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1BtFA2nbp3/

प्राइवेट बस को यस गर्वमेंट को नो

हर-हर महादेव के जयघोष के  अब अगले सात दिनों तक ऊंचाहार शिव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहने वाला है।

[wps_visitor_counter]