आकाश कश्यप हत्याकांड: आरोपी खुलेआम घूमने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार में दहशत, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
  • गैंगस्टर एक्ट, सुरक्षा, सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता 

फर्रुखाबाद। आकाश कश्यप हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि 29 अगस्त 2026 को मोहल्ला गंगा नगर कॉलोनी निवासी आकाश कश्यप पुत्र महाराम की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार परिवार को जान-माल की धमकी दे रहे हैं। आरोप यह भी है कि उन्हें मोहल्ले में न रहने देने की धमकी दी जा रही है। मांग पत्र में कादरीगेट थाना पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

मांग पत्र में बताया गया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या में कई लोगों की संलिप्तता है, इसलिए मुकदमे में आवश्यक धाराओं में परिवर्तन कर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जाना हाल, शरणालय में भोजन-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच

परिवार ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवास के लिए पट्टा, पेंशन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।

आलू बचाओ, किसान बचाओ’ की गूंज, आलू की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान

मांग पत्र में कहा गया है कि मृतक के परिवार में छोटे बच्चे और विधवा परिजन हैं, ऐसे में परिवार की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए। पीड़ित परिवार ने एक करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, JE को जमीन पर गिराकर पीटा

अब निगाहें पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर हैं कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

[wps_visitor_counter]