लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 19 अगस्त को दिल्ली के ताज होटल में आयोजित होने वाले इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
यूपी में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले, कई जिलों में बदली प्रशासनिक कमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉन्क्लेव के दौरान जापान के उद्योगपतियों और प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और कारोबार के अनुकूल माहौल को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश का न्योता https://www.facebook.com/share/v/1B7vu76ip7/
इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव को उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश आकर्षित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापानी कंपनियों और उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। https://www.facebook.com/share/r/19NkWmi3qL/
NEET के बाद UGC-NET पर भी सवाल, NTA के प्रश्नपत्रों ने खोली व्यवस्था की पोल
बैठकों में प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, निवेश के लिए विकसित किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की निवेश नीतियों को प्रमुखता से रखा जा सकता है।
IPS की 95 वर्षीय मां की हत्या, जेवर गायब; लूट के बाद हत्या की आशंका
मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और जापान के साथ औद्योगिक एवं कारोबारी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।





Total Users : 124531
Total views : 156914