रायबरेली में आज होगा सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह होंगे मुख्य अतिथि, कई न्यायिक अधिकारी और न्यायमूर्ति भी रहेंगे मौजूद

रायबरेली। सिविल कोर्ट रायबरेली में सेंट्रल बार एसोसिएशन की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज 7 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। समारोह का आयोजन सिविल कोर्ट रायबरेली में किया जाएगा।

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव: पांच दौर की जंग के बाद सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय सिंह कछवाह बने महामंत्री

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के माननीय न्यायमूर्ति राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं माननीय न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद और माननीय न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

पंचायत और निकाय चुनाव की आहट! 15 अगस्त के बाद कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, विभागों में बढ़ी हलचल

समारोह में जनपद न्यायाधीश रायबरेली अमित पाल सिंह, दुर्घटना क्षतिपूर्ति अधिकारी रायबरेली प्रफुल्ल कमल तथा परिवार न्यायालय रायबरेली के प्रधान न्यायाधीश भूपेंद्र राय भी सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती

मानु प्रताप सिंह करेंगे अध्यक्षता

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट रायबरेली के अध्यक्ष मानु प्रताप सिंह करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी एल्डर्स कमेटी, सेंट्रल बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट रायबरेली की ओर से निभाई जा रही है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं सहित न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के 2026-27 चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। 

20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग, युवा मंच ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र

कार्यक्रम: शपथ ग्रहण समारोह वर्ष 2026

  • दिनांक: 7 अगस्त 2026
  • समय: दोपहर 3 बजे
  • स्थान: सिविल कोर्ट, रायबरेली
[wps_visitor_counter]