यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और मुख्यालय स्तर पर बड़ा बदलाव, पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने की कवायद।

न्यूज़ डेस्क 
लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विभिन्न जोन, कमिश्नरेट और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

UPSRTC! एमडी स्क्वॉड ने पकड़ीं 38 बिना टिकट सवारियां, नियमित जांच कर्मियों पर उठे सवाल

तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना माना जा रहा है। इस फेरबदल में गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
प्रमुख तबादले

  1. मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई।
  2. अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया।
  3. राम कुमार को लखनऊ से गोरखपुर जोन में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया।
  4. रविन्द्र जौरा को तकनीकी सेवाओं से वाराणसी जोन में नई जिम्मेदारी मिली।
  5. पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया।
  6. भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का दायित्व सौंपा गया।
  7. डॉ. संजीव गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिली।
  8. तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया।
  9. रविंद्र को प्रयागराज जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
  10. मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई।
  11. शिवेंद्र कुमार सिंह को विशेष जांच से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
  12. जोगेंद्र कुमार को पुलिस महानिदेशक पीटीसी, मुरादाबाद बनाया गया।
  13. आनंद कुमार सिंह और अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई।

प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला
पुलिस विभाग में यह तबादला आदेश ऐसे समय जारी किया गया है, जब कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। सरकार का मानना है कि इससे पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

पंचायत और निकाय चुनाव की आहट! 15 अगस्त के बाद कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, विभागों में बढ़ी हलचल

लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रातभर चला हाई अलर्ट ऑपरेशन

Our Visitor

1 2 4 5 4 7
Total Users : 124547
Total views : 156942