लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रातभर चला हाई अलर्ट ऑपरेशन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

 

  • डायल 112 पर कॉल कर दी बम होने की सूचना, तुरंत हरकत में आई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
  • टर्मिनल से लेकर लगेज स्कैनिंग तक हुई सघन जांच, संदिग्ध नंबर निकला बंद, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। रात करीब 11:50 बजे डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि एयरपोर्ट परिसर में बम रखा गया है।

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव: पांच दौर की जंग के बाद सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय सिंह कछवाह बने महामंत्री

सूचना मिलते ही पुलिस ने एयरपोर्ट प्रशासन, CISF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया। इसके बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। टर्मिनल, आगमन और प्रस्थान क्षेत्र, पार्किंग, लगेज एरिया तथा स्कैनिंग सिस्टम सहित हर संवेदनशील स्थान की बारीकी से जांच की गई।

शिक्षा मंत्रालय से मुक्त होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान को मिल सकती है भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव की कमान सौंपे जाने की चर्चा

सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी देने वाले नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला। घंटों तक चली सघन जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

कोयला से शिक्षा तक… कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें सौंपी गई देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

पुलिस अब कॉल करने वाले की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कॉल डिटेल व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Our Visitor

1 1 8 9 4 8
Total Users : 118948
Total views : 149268