- पूर्वांचल की राजनीति का मजबूत चेहरा रहे उमाशंकर सिंह, बसपा के लिए अपूरणीय क्षति
- पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा नुकसान, उमाशंकर सिंह का निधन
- कैंसर से जंग हार गए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक
अभिषेक उपाध्याय
नई दिल्ली/बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार निर्वाचित विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और राजधानी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
युवाओं की लड़ाई लंबी है, जान नहीं!” — भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता से मिले सोनम वांगचुक
उमाशंकर सिंह का निधन न केवल बसपा बल्कि पूर्वांचल की राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में थी। लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाई।
उनके निधन की खबर सामने आते ही बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा प्रमुख मायावती ने भी उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
ट्रेनी IPS पर रेप और हत्या के प्रयास का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेजा गया
उमाशंकर सिंह अपने सहज व्यवहार, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते थे। विधानसभा में बसपा के अकेले विधायक होने के बावजूद उन्होंने कई जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाया और विपक्ष की भूमिका निभाई।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक क्षेत्र लाए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां हजारों समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन भी अंतिम यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में जुट गया है।
https://www.facebook.com/share/r/1DRe1pknNP/
उमाशंकर सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति ने एक अनुभवी और जनाधार वाले नेता को खो दिया है। उनके समर्थकों के लिए यह व्यक्तिगत और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर बड़ी क्षति है। उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की पहचान लंबे समय तक याद की जाएगी।





Total Users : 124547
Total views : 156943