सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • 26 दिन बाद टूटा अनशन, लेकिन आंदोलन अभी जारी!
  • सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, अब सरकार पर नया दबाव
  • अनशन खत्म, लेकिन जंतर-मंतर की लड़ाई जारी

न्यूज़ डेस्क 
नई दिल्ली। 26 दिनों से जारी अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देर रात मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त कर दिया। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की पहल तथा लंबी बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अनशन समाप्त होने के बाद भी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

ETIM पटल से गायब मिला कर्मी, वीडियो वायरल होने पर महिला परिचालक को ही थमा दिया स्पष्टीकरण नोटिस

 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि, “हमें बेहद राहत और कृतज्ञता है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। आपके असाधारण साहस और बलिदान ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया। आपने अपनी जान जोखिम में डालकर युवाओं और देश के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। आपका जीवन देश के लिए अमूल्य है।”

UPSRTC: लखनऊ–कानपुर सफर में बड़ा बदलाव: अब जेब देखकर चुनिए रास्ता, एक्सप्रेसवे महंगा तो हाईवे हुआ सस्ता!

दिपके ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने भी आंदोलन जारी रखने की पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगे की रणनीति पर काम करेगा।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन का भी आह्वान किया है। पार्टी का दावा है कि देशभर में विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन, धरने और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

टोल पर नई दरें लागू हुए तीन दिन, सफर अब भी महंगा; वाहन चालकों में नाराज़गी बरकरार

सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें सरकार और आंदोलनकारी पक्ष के अगले कदम पर टिकी हैं।

जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से सबसे पहले अपडेट्स पाने के लिए

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें 

Our Visitor

1 2 4 5 4 7
Total Users : 124547
Total views : 156942