- दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम: संसद सत्र के बीच CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी
- मानसून सत्र के दौरान संसद भवन, संवेदनशील इलाकों और संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
- पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंच रहे हैं करीब 2,000 CRPF जवान।
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 20 अतिरिक्त कंपनियों, यानी लगभग 2,000 जवानों, को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संभावित विरोध-प्रदर्शनों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
फिलहाल दिल्ली में पहले से ही CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की करीब 30 कंपनियां विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। अब 20 और कंपनियों के पहुंचने से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
अनंतनाग में आतंकियों का हमला, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षा एजेंसियां संसद भवन परिसर, केंद्रीय सचिवालय, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मानसून सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही है।
सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, अगले आदेश तक रहेगी पाबंदी
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अर्धकंवारी-भवन नया मार्ग बाधित





Total Users : 113142
Total views : 141077