- अनंतनाग के लाल चौक में ड्यूटी के दौरान पुलिस दल पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग।
- गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
- सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
न्यूज डेस्क
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर आतंकवादियों ने पुलिस दल को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में हुई। उस समय पुलिसकर्मी नियमित गश्त एवं सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, अगले आदेश तक रहेगी पाबंदी
हमले की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बल आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं तथा आने-जाने वाले सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शहीद पुलिसकर्मी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अर्धकंवारी-भवन नया मार्ग बाधित
घटना के बाद पूरे अनंतनाग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल हमलावर आतंकियों की तलाश में संयुक्त अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
नेशन स्टेशन न्यूज़ से जुड़ने के लिए संपर्क करें 8318620256 पर





Total Users : 113132
Total views : 141056