- प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में
- प्रदर्शन के दौरान बढ़ा राजनीतिक टकराव, कांग्रेस ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया
न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली, 21 जुलाई। प्रधानमंत्री आवास स्थित लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
NEET मुद्दे पर सोनम वांगचुक का अनशन जारी, छात्रों को संसद में अपनी बात रखने की अनुमति देने की मांग
विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालकर हाल के छात्र आंदोलनों और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर मौके से हटाया।
रायबरेली में छात्रों का हुंकार, NEET पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा
प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को बलपूर्वक रोका गया, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया।
घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें पुलिस कर्मियों को राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया है। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश से रोकने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही है।





Total Users : 113142
Total views : 141077