- युवान चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और शिक्षा पर दिया गया जोर
महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवान चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देत
इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना तथा सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समरसता का संदेश देना रहा।
अवध डिपो के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पूर्व संविदा चालक— भूतपूर्व रोडवेज कर्मी का ‘आसमान से संघर्ष’
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।
CM साहब! सुनते नहीं अफसर” — मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
नितेश कुमार (अध्यक्ष),
नीरज कुमार पांडेय (सचिव),
दुर्गेश श्रीवास्तव (सदस्य),
अवधेश सिंह (कोषाध्यक्ष),
दीपक शुक्ला (सदस्य),
डॉ. डी० के० वर्मा (सदस्य),
आशीष श्रीवास्तव (सदस्य)
तथा अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बड़ी लापरवाही उजागर — 4 महीने से फ्रीज खाता अब तक नहीं हुआ वेरीफाई
कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहेब के विचारों को जीवंत किया, बल्कि समाज में एकता, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने का मजबूत संदेश भी दिया।




Total Users : 107908
Total views : 131091