लाल आतंक का अंत, ‘वंदे मातरम्’ की गूंज: मोदी सरकार पर केशव मौर्य का बड़ा बयान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

न्यूज डेस्क 
लखनऊ | 31 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश में अब “भय का नहीं, भरोसे का माहौल” है। उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की सख्त नीति ने दशकों पुराने “लाल आतंक” की कमर तोड़ दी है।

रायबरेली में कांग्रेस की सियासत को नया ऑक्सीजन, सैकड़ो युवाओं ने थामा हाथ

मौर्य का दावा
जो इलाके कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाते थे, वहां आज विकास, विश्वास और राष्ट्रभक्ति की नई तस्वीर दिख रही है। “पशुपति से तिरूपति तक लाल गलियारे” का सपना देखने वालों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

कांग्रेस पर सीधा हमला
मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हमेशा नक्सलियों के प्रति नरम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कड़ी कार्रवाई हुई, कांग्रेस और गांधी परिवार को सबसे ज्यादा “पीड़ा” हुई।

UPA बनाम NDA:
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान नक्सलियों का मनोबल बढ़ा, लेकिन मोदी सरकार ने आते ही इस समस्या को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया और उसे जमीन पर उतारा।

बड़ी खबर: यूपी के गांवों में दौड़ेंगी मिनी बसें, 1000+ आवेदन—मई से शुरू होगी सेवा

अर्बन नक्सल पर भी वार
मौर्य ने चेतावनी दी कि “अर्बन नक्सल” आज भी शहरों में बैठकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी विचारधारा को खत्म करना भी उतना ही जरूरी है जितना जंगलों में सक्रिय नक्सलियों का सफाया।

इटावा में बाहरी बसों की एंट्री पर रोक, जानिये l बस अड्डे तक पहुँचने की किसको है अनुमति

नया भारत का दावा
मौर्य के मुताबिक, आज नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जो “विकसित भारत 2047” की दिशा में बड़ा कदम हैं।https://www.facebook.com/share/v/1GWKhEzKf8/?mibextid=wwXIfr

अंतिम संदेश
“अब लाल आतंक नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज ही नए भारत की पहचान है।”

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093