- परिवहन निगम में महिला परिचालकों की भर्ती, रोजगार मेले से मिलेगा सीधा मौका
NSS शिविर का भव्य समापन: सेवा, अनुशासन और समर्पण का संदेश गूंजा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा दरवाजा खोल दिया है। परिवहन निगम में 2584 पदों पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती दी जाएगी।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह भर्ती मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जा रही है, जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ सुविधा भी मिल सके। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
कब-कहां लगेंगे रोजगार मेले?
- 25 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज
- 28 मार्च: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
- 30 मार्च: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
- 01 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
योग्यता और शर्तें:
न्यूनतम योग्यता:इंटरमीडिएट + CCC प्रमाणपत्र
चयन मेरिट (इंटर के अंकों) के आधार पर
NCC, NSS, स्काउट-गाइड प्रमाणपत्र पर 5% अतिरिक्त वेटेज
NRLM/Skill Development Mi से जुड़ाव जरूरी
8 साल बाद इंसाफ: कस्टडी में मौत पर दारोगा दोषी, 10 साल की सजा
क्या मिलेगी सुविधा?
- गृह जनपद में ही तैनाती
- संविदा दरों के अनुसार पारिश्रमिक
- सीधे चयन की प्रक्रिया
बड़ा असर:
यह फैसला प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।




Total Users : 107909
Total views : 131093