संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की तैयारी, परिवहन निगम में अंतिम संस्कार सहायता देने का प्रस्ताव

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिले अंतिम संस्कार सहायता राशि

यूपी में शुरू होगी नई परिवहन पहल: हर ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आया है, जिसमें निगम में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अंतिम संस्कार सहायता राशि देने की बात कही गई है।

पीरियड्स लीव’ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी — “ऐसा हुआ तो महिलाएं नौकरी से वंचित हो सकती हैं”

परिवहन निगम मुख्यालय से 13 मार्च 2026 को जारी पत्र में वित्त नियंत्रक को अवगत कराया गया है कि वर्तमान में निगम के नियमित कर्मचारियों की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 की सहायता राशि देने की व्यवस्था है। इस राशि को बढ़ाकर ₹10,000 किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/r/1GU83bEDqq/?mibextid=wwXIfr

पत्र में यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि जिस प्रकार नियमित कर्मचारियों को यह सुविधा दी जाती है, उसी प्रकार संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी उनकी सेवा अवधि में मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए यह सहायता राशि देने की अनुमति दी जाए।

यह पत्र प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अंकुर विकास की ओर से भेजा गया है, जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया गया है।

यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो परिवहन निगम में काम कर रहे हजारों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा के रूप में यह राहत मिल सकेगी।

https://www.instagram.com/p/DVz7KP7gDJ1/?igsh=d3pyYTBiMDNwMGR2

  • संभावित प्रभाव:
    • संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा आर्थिक सहारा
    • अंतिम संस्कार सहायता राशि ₹5000 से बढ़ाकर ₹10000 करने पर विचार
    • परिवहन निगम में कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मियों को होगा लाभ
[wps_visitor_counter]