मेवाड़ के आराध्यदेव सांवलियाजी का मासिक भंडार खुला पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण और होली के कारण अब दो दिन बाद होगी शेष गणना

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • मेवाड़ के सांवलियाजी मंदिर का मासिक भंडार खुला: पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण-होली के कारण रुकी प्रक्रिया

चित्तौड़गढ़/मंडफिया। मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध तीर्थ श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार खोले जाने के साथ ही श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भंडार खुलने के पहले दिन ही 10.65 करोड़ रुपये की नगद राशि की गणना की गई।

आज चंद्रग्रहण: दोपहर 3:21 से शाम 6:46 तक, जानिए कहाँ दिखेगा यह अद्भुत नज़ारा

मंदिर प्रशासन के अनुसार, चंद्रग्रहण और होली के चलते गिनती की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अब शेष राशि की गणना दो दिन बाद की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ट्रस्ट सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भंडार खोला गया।

पिछली बार निकले थे 35 करोड़ बताया जा रहा है कि पिछले मासिक भंडार में कुल 35 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और चढ़ावा निकला था। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रिकॉर्ड चढ़ावे की संभावना जताई जा रही है।

  • सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर,
    सीसीटीवी निगरानी में गिनती,
    बैंक अधिकारियों और प्रशासन की मौजूदगी,
    दान पेटियों को सील कर सुरक्षित कक्ष में रखा गया,

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जा रही है और अंतिम आंकड़ा गिनती पूरी होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद ईरान में बड़ा बदलाव, अलीरेजा अराफी लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त

मेवाड़ की आस्था का केंद्र सांवलियाजी मंदिर को मेवाड़ का आराध्यदेव माना जाता है। यहां हर महीने भंडार खुलने के दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। ग्रहण और होली जैसे पर्वों के कारण इस बार गिनती की तारीख में बदलाव किया गया है।

अंतिम आंकड़ों का इंतजार, दो दिन बाद साफ होगा कि इस बार भंडार में कुल कितनी राशि निकली।

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099