– क्वांटम तकनीक बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की नींव।

*श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री*
घर जाने वालों के लिए राहत! होली पर परिवहन निगम एम डी का बड़ा ऐलान
ले मेरिडियन, जर्मनी में माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जर्मन-इज़राइली अग्रणी कंपनी Quantum‑Systems GmbH (क्वांटम टेक्नोलॉजीज़) के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की। बैठक में राज्य में अत्याधुनिक अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS), ड्रोन टेक्नोलॉजी तथा एयरोस्पेस निर्माण को बढ़ावा देने पर वार्ता हुई।

उप मुख्यमंत्री जी को जर्मनी की सिस्टम हेलसिंग (HX-2 AI कॉम्बैट ड्रोन), ड्रोनिवो GmbH, क्वांटम सिस्टम (VTOL ड्रोन), SIA ओरिजिन रोबोटिक्स, एरोनिया (ड्रोन डिटेक्शन) कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि हम एडवांस्ड एरियल सर्विलांस, डिफेंस-ग्रेड रिकॉनिसेंस और लगभग 160 किलोमीटर तक की ऑपरेशनल रेंज वाले हाई-एल्टीट्यूड अनमैन्ड प्लेटफॉर्म विकसित करने में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। कंपनी की तकनीक जर्मनी एवं स्पेन की सशस्त्र सेनाओं द्वारा उपयोग में लाई जा रही है तथा प्रिसिजन एग्रीकल्चर, भू-सर्वेक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी प्रभावी सिद्ध हुई है।
दिल्ली पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, फिजिकल में राहत और आयु सीमा में छूट
उत्तर प्रदेश सरकार ने कंपनी को राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) हब स्थापित करने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
श्री मौर्य ने प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, बेहतर लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और विशाल स्किल्ड टैलेंट पूल की जानकारी को साझा किया।
Border Security Force के कमांडेंट पर CBI का शिकंजा,रोहिंग्या के अवैध घुसपैठ का आरोप
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि
उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन, एयरोस्पेस निर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ड्रोन एवं अनमैन्ड सिस्टम भविष्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और ऐसे निवेश राज्य के युवाओं के लिए उच्च कौशल रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा, एआई और ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत कर टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई गति दी जा रही है, जिसमें वैश्विक कंपनियों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
https://www.instagram.com/reel/DVJhJ14E5ts/?igsh=OHg5ZzBkcDJ5cGJ5
बैठक में दोनों पक्षों के बीच मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान, कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर सकारात्मक सहमति बनी।
https://www.facebook.com/share/v/1BsFd7SP1r/?mibextid=wwXIfr
इस सहयोग से भारत के एयरोस्पेस एवं अनमैन्ड सिस्टम इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को वैश्विक ड्रोन नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
अभिसूचना मुख्यालय से बड़ा आदेश: कई जिलों में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के पद खाली
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में उच्च तकनीक आधारित उद्योगों का विस्तार होगा तथा “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्यों को सशक्त आधार प्राप्त होगा।


