बरेली में अवैध मस्जिद की शिकायत पर बवाल, शिकायतकर्ता के खिलाफ फतवा जारी करने का आरोप, जान से मारने की धमकी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • अवैध मस्जिद की शिकायत करना आरिफ को पड़ा भारी
  • शिकायत के बाद कथित ठेकेदारों पर फतवा जारी करने का आरोप
  • समाज से बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद करने की घोषणा

न्यूज़ डेस्क
बरेली
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। मीरगंज निवासी मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने क्षेत्र में कथित रूप से बनी एक अवैध मस्जिद की शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद से ही आरिफ को लगातार धमकियां मिल रही हैं और अब कथित ठेकेदारों व कुछ लोगों द्वारा उसके खिलाफ फतवा जारी कर समाज से बहिष्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 

पुलिस महकमे में हड़कंप: आईजी का ऑन-द-स्पॉट एक्शन, 6 सस्पेंड, 3 का वेतन रोका, गायब फाइलों पर सख्ती

पीड़ित आरिफ कुरैशी का कहना है कि शिकायत करने से नाराज कुछ लोगों ने उसके खिलाफ हुक्का-पानी बंद करने का एलान कर दिया है। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आरिफ का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए उसे सामाजिक तौर पर अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी शिकायत वापस ले ले।

आरिफ कुरैशी ने बताया कि उसने अवैध निर्माण को लेकर कानून के तहत मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, लेकिन अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार भय के साये में जी रहा है और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: हार्दिक–तिलक के बाद बुमराह–वरुण की जुगलबंदी का कमाल, टीम इंडिया ने जीत के साथ किया साल का अंत

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरिफ कुरैशी ने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है और अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और यदि धमकी या सामाजिक बहिष्कार की बात सही पाई गई तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 

Big Breaking | ई-रिक्शा–ई-ऑटो पर सख्ती की तैयारी

यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शिकायतकर्ता की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब तक न्याय और सुरक्षा मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 8
Total Users : 107918
Total views : 131107