19 मौतों के बाद हिली सरकार: यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर अचानक घटा दी गई स्पीड लिमिट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • यमुना एक्सप्रेसवे हादसे से सबक: यूपी में सभी एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट घटी
  •  80 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार पर कटेगा भारी चालान
  • यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद बड़ा फैसला: अब 120 नहीं, सिर्फ 80 की रफ्तार… वरना कटेगा भारी चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मंगलवार को हुए इस हादसे में नौ वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर कोहरे और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 

ट्रैफिक जागरूकता के दौरान कथित धार्मिक शिक्षा देने का मामला,वायरल टीएसआई आफ़ाक ख़ान लाइन हाजिर

हादसे से सबक लेते हुए यूपीडा ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटाने का निर्णय लिया है। अब तक 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही स्पीड लिमिट को घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। यूपीडा ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सहमति के बाद यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

कोहरे में हादसे रोकना है मकसद

यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में तेज रफ्तार से चल रहे वाहन अचानक ब्रेक लगने पर एक-दूसरे से टकरा जाते हैं, जिससे मल्टी-व्हीकल कोलिजन की घटनाएं होती हैं। नई स्पीड लिमिट का मुख्य उद्देश्य वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना और बड़े हादसों को रोकना है।

15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी पाबंदी

यह नई स्पीड लिमिट 15 फरवरी तक लागू रहेगी। आमतौर पर उत्तर प्रदेश में दिसंबर से फरवरी के मध्य तक घना कोहरा छाया रहता है। मौसम साफ होने और दृश्यता सामान्य होने के बाद स्पीड लिमिट को फिर से पहले की तरह किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 

मुख्य समाचार: पूर्व DGP प्रशांत कुमार होंगे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष

इन एक्सप्रेसवे पर लागू होगा नियम

यूपीडा द्वारा संचालित प्रदेश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर यह नियम लागू होगा, जिनमें—

  • आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
    शामिल हैं।

नियम तोड़ने पर कटेगा भारी चालान

स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर पहले से लगे हाईटेक स्पीड कैमरे और सेंसर वाहनों की रफ्तार पर नजर रखेंगे। निर्धारित सीमा से अधिक गति पाए जाने पर वाहन का ऑनलाइन चालान टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही कट जाएगा।

यह भी पढ़ें 

लखनऊ में घने कोहरे और शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं

स्पीड गन के साथ तैनात रहेंगी पेट्रोलिंग टीमें

यूपीडा की पेट्रोलिंग टीमें स्पीड गन के साथ एक्सप्रेसवे पर लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा पुलिस बल को भी अलर्ट किया गया है, जो तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर नजर रखेगा।

यात्रियों से की गई अपील

यूपीडा ने यात्रियों से कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट का सही उपयोग करने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

शासन का कहना है कि यह कदम किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि थोड़ी देरी से गंतव्य तक पहुंचना, जान गंवाने से कहीं बेहतर है।

यह भी पढ़ें 

प्रयागराज में UPPSC दफ्तर के सामने छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 8
Total Users : 107918
Total views : 131107