- प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों और विभागों में बदले IAS
- विकास, उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण विभागों में बदलाव
- प्रयागराज, चित्रकूट समेत कई अहम पदों पर नई तैनाती
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें
पुलिस को सबक सिखाने के लिए ख़ुद ग़ायब हो लिए भाजपा नेता,पढ़ें पूरी खबर
तबादलों का पूरा विवरण
- श्री राजेश कुमार (IAS)
- अब तक: स्थानान्तराधीन मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट
- नई तैनाती: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
- श्री देवी प्रसाद पाल (IAS)
- अब तक: उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
- नई तैनाती: मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट
- श्रीमती प्रेरणा शर्मा (IAS)
- अब तक: विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग,
विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण एवं निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश - नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग,
उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
- अब तक: विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग,
- श्री टी. के. शिबु (IAS)
- अब तक: विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन
- नई जिम्मेदारी: वर्तमान पद के साथ
विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा
विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार
- श्री देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा (IAS)
- अब तक: विशेष सचिव, रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- नई जिम्मेदारी: वर्तमान पद के साथ
निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार
यह भी पढ़ें
प्रशासनिक संतुलन की कवायद
शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनातियों से संबंधित विभागों में निर्णय प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें
Author: nationstationnews
Post Views: 3,941




Total Users : 107913
Total views : 131097