- 2025 की सबसे बड़ी भर्ती: ट्रैक मेंटेनर के 11,000 पद
- प्वाइंट्समैन-B के 5,000 और S&T असिस्टेंट के 1,500 पद शामिल
- सभी ज़ोन को इंडेंट फाइनल करने के लिए एक सप्ताह की समयसीमा
- जल्द जारी होगा RRB का Centralized Employment Notification (CEN)
दिल्ली :रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2025 के लिए Level-1 (Group-D) पदों पर 22,000 नौकरियों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से 12 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में सभी ज़ोनल रेलों और प्रोडक्शन यूनिट्स को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।यह भर्तियाँ 11 अलग-अलग कैटेगरी में निकाली जाएँगी। रेलवे जल्द ही इन पदों के लिए Centralized Employment Notification (CEN) जारी करेगा।
यह भी पढ़ें
क्या कहा रेलवे बोर्ड ने?
बोर्ड ने बताया कि HRMS में ज़ोनल रेलों द्वारा भेजे गए वैकेंसी डेटा का परीक्षण किया गया है। उसके बाद 2025 के लिए निम्न विभागों में कुल 22,000 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है।
ज़ोन-वार वैकेंसी लिस्ट जल्द आएगी
रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना इंडेंट OIRMS सिस्टम में फाइनल करें।
यह भी कहा गया है कि SC/ST/OBC/EWS के लिए तय आरक्षण लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
कब जारी होगी भर्ती नोटिफिकेशन?
पत्र में साफ लिखा है कि 2025 के लिए Level-1 भर्ती हेतु सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी करने की अनुमति दी जाती है।इसका मतलब—
RRB Group-D (Level-1) का नोटिफिकेशन 2025 की शुरुआत में जारी होने की संभावना है।
चयन प्रक्रिया (पिछली भर्ती के आधार पर अनुमानित)
•कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
•फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
•डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
•मेडिकल टेस्ट
यह भी पढ़ें
रेल मंत्रालय ने 2025 की सबसे बड़ी भर्ती पर मुहर लगा दी है। रेलवे बोर्ड ने Level-1 यानी Group-D श्रेणी में 22,000 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। 11 अलग-अलग कैटेगरी में ये वैकेंसी निकाली जाएंगी। सबसे ज्यादा 11,000 पद ट्रैक मेंटेनर के हैं, जबकि प्वाइंट्समैन-B के 5,000 पद शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, जल्द ही सभी ज़ोन अपनी अंतिम वैकेंसी इंडेंट भेजेंगे, जिसके बाद 2025 का Group-D नोटिफिकेशन जारी होगा। रेलवे ने सभी ज़ोनल यूनिट्स को एक सप्ताह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Author: nationstationnews
Post Views: 1,835




Total Users : 107914
Total views : 131099