- 6 साल पुराने निकाह का खुलासा, नेपाल रूट से लाई गई बांग्लादेशी महिला हिरासत में
- दुबई में प्यार, यूपी में गिरफ्तारी — रीना बेगम पुलिस कस्टडी में
- विदेशी महिला बिना दस्तावेज भारत में पकड़ी गई, पति राशिद से पूछताछ
न्यूज़ डेस्क
अमरोहा:पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है, जो पिछले कई वर्षों से अपने पति के साथ दुबई में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की रहने वाली रीना बेगम और अमरोहा जिले के राशिद दुबई में नौकरी करते समय मिले थे। मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल देने लगे। करीब 6 साल पहले दोनों ने दुबई में निकाह कर लिया था।
यह भी पढ़ें
करीब डेढ़ महीने पहले राशिद रीना को नेपाल के रास्ते भारत लेकर आया। पुलिस को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी महिला बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रही है। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीना बेगम को हिरासत में ले लिया। महिला के पास से किसी तरह का भारतीय वीज़ा या पासपोर्ट दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है
- रीना भारत कैसे और किन दस्तावेजों के साथ लाई गई?
- क्या नेपाल बॉर्डर से प्रवेश में किसी एजेंट की मदद ली गई?
- और राशिद ने भारत लाने का क्या मकसद रखा?
यह भी पढ़ें
UP में SIR की समयसीमा 26 दिसंबर तक बढ़ाई गई, देश के 6 राज्यों में भी लागू हुआ फैसला
फिलहाल रीना बेगम पुलिस कस्टडी में है, जबकि राशिद से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई की संभावना है।




Total Users : 107923
Total views : 131113