आज का राशिफल – 19 नवंबर 2025, बुधवार,कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • जानिए आपका दिन कैसा रहेगा — स्वास्थ्य, धन, करियर और पारिवारिक जीवन पर खास प्रभाव

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। सुबह किसी काम को लेकर हल्की जल्दबाज़ी होगी, लेकिन बाद में आप सहज रहना पसंद करेंगे। व्यवसाय में किया गया निवेश तुरंत लाभ नहीं देगा, पर भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा और परिजनों के साथ समय बीतेगा। यात्रा योग शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बड़े अनुबंध या योजना से लाभ की शुरुआत होगी। धन की आमद कई स्रोतों से संभव है। पुराने आर्थिक तनाव कम होंगे और भविष्य के लिए संचय कर सकेंगे। विवाह और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिसे आप पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में कम होंगी। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी रहेगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। किसी भूल से आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवहार में नरमी रखें। उधारी बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। शाम को अचानक धन लाभ से जरूरी खर्च निकल जाएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन सौभाग्यवृद्धि के साथ बीतेगा। नए संबंध बनेंगे और पुराने मजबूत होंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर सुव्यवस्था और योजनाओं से आय बढ़ेगी। दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में छोटी नोकझोंक के बावजूद प्रेम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शुभ परिणाम मिलेंगे, लेकिन मन में किसी गुप्त चिंता से बेचैनी भी रह सकती है। वरिष्ठों का आशीर्वाद और पारिवारिक प्रतिष्ठा व्यवसाय में लाभ देगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अतिरिक्त आय के संकेत हैं। उधार पैसे की वापसी से राहत मिलेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप भीतर ही भीतर रहने को अधिक पसंद करेंगे। लापरवाही और टालमटोल से आर्थिक हानि और संबंधों में खटास का डर है। धार्मिक भाव बढ़ेगा लेकिन मन से स्वार्थ त्यागना कठिन होगा। दोपहर तक आय कम रहेगी, बाद में आकस्मिक लाभ संभव है। गृहस्थ जीवन में कुछ कठोर परिस्थितियाँ बन सकती हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे थकावट बढ़ेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में सहायता लेना बेहतर रहेगा। आसपास के लोग स्वार्थवश व्यवहार कर सकते हैं जिससे मन आहत होगा। परिवार में संतुलन बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

श्रेष्ठ बनने की होड़ सामाजिक छवि को प्रभावित कर सकती है। अहंकार से लोग दूरी बनाएंगे और जरूरी काम अधूरा रह सकता है। पुराने कार्यों से सीमित लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद से परेशानी होगी, जिसे पूरा करने के बाद माहौल शांत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम के बाद व्यवसाय में तेजी आएगी और भविष्य की नई योजनाएं बनेंगी। परिजन आपकी जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। मित्रों के साथ मधुरता बढ़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आर्थिक लाभ बीच-बीच में होता रहेगा। सरकारी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में नए महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। उत्साह की कमी और आर्थिक दबाव महसूस होगा। खर्च बढ़ने से उधार लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। धैर्य और मौन आपके लिए आज सबसे बड़ा हथियार होगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। शेयर–सट्टे जैसे जोखिम वाले कार्यों से धन वृद्धि संभव है। महत्वपूर्ण यात्रा टल सकती है। घर में सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शाम को अचानक लाभ मिलने से मन उत्साहित होगा।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

महत्वपूर्ण सूचना

राशिफल सामान्य ग्रह स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। व्यक्तिगत जीवन में घटनाएं आपकी जन्मकुंडली के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। विस्तृत परामर्श के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097