कानपुर की लुटेरी दुल्हन की पूरी कहानी दो दरोगा–दो बैंक मैनेजर से शादी… 8 करोड़ की ठगी…

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • कानपुर की लुटेरी दुल्हन की पूरी कहानी
  • शादी, प्यार और फर्जी केस के खेल में उजड़े कई घर — 8 करोड़ की उगाही का खुलासा
  • लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी की गिरफ्तारी से हड़कंप

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई


कानपुर|
पुलिस ने एक ऐसी महिला दिव्यांशी को गिरफ्तार किया है, जो पढ़े-लिखे पुरुषों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करती थी और फिर रेप, दहेज व उत्पीड़न के फर्जी केस दर्ज कराकर मोटी रकम वसूलती थी। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव से चौथी शादी करने के बाद मामला खुला।

दरोगा आदित्य के आत्महत्या प्रयास ने खोली पूरी परत

दिव्यांशी द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग, झूठे आरोप और आर्थिक दोहन से परेशान होकर दरोगा आदित्य ने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की। उनकी शिकायत पर जब उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए, तो पूरे रैकेट का पर्दाफाश होने लगा।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

बैंक खातों में मिला 8 करोड़ का काला खेल

जांच में सामने आया कि दिव्यांशी के विभिन्न बैंक खातों में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है। यह पैसा

  • फर्जी केसों के समझौते,
  • शादी और संबंधों के नाम पर ब्लैकमेल
  • और भावनात्मक शोषण के जरिए
    उगाही गई रकम का हिस्सा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 

करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

शादियाँ सिर्फ जाल बिछाने का हथियार

दिव्यांशी ने अब तक दो बैंक मैनेजरों और दो पुलिस अधिकारियों से शादी की। हर बार तरीका एक जैसा था—पहले प्यार का भरोसा, फिर शादी, और बाद में अचानक रेप या दहेज जैसे संगीन आरोप लगाकर समझौते के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठना। कुल मिलाकर वह 12 से अधिक लोगों को इसी जाल में फंसा चुकी है।

पुलिसकर्मी भी गैंग में शामिल — लेनदेन ने खोली पोल

सबसे चौंकाने वाली जानकारी तब मिली जब दिव्यांशी के खातों से

यह भी पढ़ें 

टैरिफ़ पर ट्रम्प का यू टर्न,अमेरिकी लोगो ने ट्रम्प को दिखाई अपनी ताक़त – Nation Station News

https://nationstationnews.com/international/6062/

दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ के खातों में बड़े पैमाने पर लेनदेन पाए गए।

इससे साफ है कि उसके रैकेट में कई पुलिसकर्मी उसकी मदद करते थे — फर्जी मुकदमे दर्ज कराने से लेकर पीड़ितों पर दबाव बनाने तक।

संगठित अपराध की तर्ज पर चल रहा था रैकेट

दिव्यांशी का पूरा ऑपरेशन एक संगठित गैंग की तरह काम करता था।

  • किसी व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाना
  • शादी/संबंध बनाना
  • फर्जी केस दबाकर वसूली
  • और पुलिसकर्मियों की मदद से डराना–धमकाना
    यह धंधा सालों से चल रहा था।

अन्य पीड़ित भी आ रहे सामने

गिरफ्तारी के बाद मेरठ, कानपुर और अन्य जिलों से पीड़ित लोगों के फोन और शिकायतें आने लगी हैं। पुलिस को आशंका है कि वास्तविक ठगी की रकम 8 करोड़ से कहीं अधिक हो सकती है और पीड़ितों की संख्या भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 

अयोध्या से बड़ी खबर — 25 नवंबर को रामलला के दर्शन रहेंगे बंद, ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज – Nation Station News

https://nationstationnews.com/dharma/6059/

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

दिव्यांशी पर धोखाधड़ी, उगाही, फर्जी मुकदमे और संगठित अपराध की गंभीर धाराएँ लगाई जा रही हैं।

पुलिस उसके सहयोगियों और शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका की अलग से जांच कर रही है।

संभावना है कि इस मामले में गैंगस्टर एक्ट भी लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097