रामपुर में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों का जायजा, विधायक और अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ जनपद के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

[wps_visitor_counter]