रामपुर में विकास योजनाओं का प्रचार करेगी एलईडी वैन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • गांव-गांव और कस्बों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर से एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एलईडी वैन जनपद के विभिन्न कस्बों, गांवों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनहित में संचालित कार्यक्रमों से जुड़ी प्रचार सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। एलईडी वैन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी योजनाओं और उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का यह अभियान सरकार और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगा। दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से प्रसारित होने वाली जानकारी लोगों को आसानी से समझ आएगी और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी सहित सूचना विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]