बेगूसराय, बिहार | नेशन स्टेशन न्यूज़।
ब्यूरो रिपोर्ट: अभिजीत कुमार झा
बेगूसराय, 2 नवंबर 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय, बेगूसराय में बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने पदयात्रा कार्यक्रम के बाद पहुंचकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान जिला कार्यालय में उत्सवी माहौल देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री शीला मंडल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी राम आशीष एवं विपिन, अजय पासवान, भाग्यश्री, शांति देवी, क्रांति कुमारी, हरिनंदन जायसवाल, महिला नेत्री मोनिका कुमारी, अर्चना कुमारी, सौरभ कुमार, युवा जदयू जिलाध्यक्ष पंकज कुमार, धर्मवीर कुमार, मुन्ना कुमार एवं छात्र जदयू जिलाध्यक्ष श्याम कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। समारोह में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और आपसी आत्मीयता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मंत्री शीला मंडल के उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एवं सफल योगदान की कामना की।



