- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर बमनपुरी स्टेडियम में हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर बमनपुरी स्टेडियम में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल विभाग एवं जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों और योग अकादमियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार एवं जिला योगासन खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
ट्रेडिशनल योगासन के अंडर-14 बालक वर्ग में अरुण, दक्ष, रोहित और उत्तम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित, आशीष और पवन संयुक्त रूप से दूसरे तथा अंकित, फहद, कमल और आहिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्ण पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुशाग्र और संजय पाल संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि युग पंत और अंश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग में शांति योग अकादमी की दिया बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरोही यादव और प्रिंसेस चपराना संयुक्त रूप से दूसरे तथा शिवानी राजपूत और हिफ्जा रानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, अंडर-10 आयु वर्ग में पूर्वी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मेडल देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनूप कुमार सिंह ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका जिला योगासन खेल संघ की सदस्य एवं राज्य स्तरीय निर्णायक अंतरा यादव ने निभाई।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मारिया फरहत, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष मनोज कुमार, फरहत अली खान, सौरभ, प्रभु दयाल, तुषार जौहरी, जिलेश कुमार, जीनत परवीन, दिव्या सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



