रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता, रामपुर
रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जिला जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अपने साथ लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई।
जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर आते ही ED की टीम और आजम खान के बीच काफी देर तक नोकझोंक और बहस हुई। बताया जा रहा है कि काफी देर की बातचीत के बाद ED की टीम उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर गाजियाबाद ले गई।
फिलहाल आजम खान को ED की टीम अपने साथ लेकर गई है। इस घटनाक्रम के बाद रामपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
वीडियो में देखिए: जेल से बाहर आने के बाद आजम खान और ED की टीम के बीच हुई बहस के दृश्य और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाने का पूरा घटनाक्रम।
नेशन स्टेशन न्यूज़ | रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट
Author: nationstationnews
Views: 23



