जदयू बेगूसराय ने श्रद्धापूर्वक मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

बेगूसराय, बिहार। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बेगूसराय जिला इकाई की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नंदलाल राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और जनहित के लिए समर्पित रहा। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने नई पीढ़ी से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज राय, महिला नेत्री मोनिका एवं राधा, जिला सचिव विनीत पासवान, जिला छात्र अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, प्रेम कुमार, धीरज कुमार और गोपाल कुमार सहित जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाज में सद्भाव, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अभिजीत कुमार झा | बिहार, बेगूसराय | नेशन स्टेशन न्यूज़

[wps_visitor_counter]