रामपुर ब्रेकिंग न्यूज़: आजम खान की रिहाई पर ED का साया, जेल पहुंची जांच एजेंसी की टीम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • 11 महीने बाद जेल से निकले आजम खान, लेकिन आजादी के चंद मिनट बाद ED ने लिया हिरासत में!
  • रामपुर जेल के बाहर बदला पूरा घटनाक्रम, आजम खान गिरफ्तार, अब्दुल्ला आजम रिहा 

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई से ठीक पहले नया घटनाक्रम सामने आया है। रामपुर जिला जेल के बाहर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ED की टीम जेल के अंदर जाकर आजम खान से पूछताछ कर सकती है।

इस घटनाक्रम के बाद आजम खान की रिहाई को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद ED उन्हें अपनी हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। रिहाई की खुशी में जेल के बाहर जुटे समर्थकों के बीच ED की कार्रवाई की खबर से हलचल मच गई है।

बड़ी अपडेट: अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, ED ने 31 अक्टूबर की शाम आजम खान को जेल से बाहर आते ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम रिहा होकर घर चले गए। 1 नवंबर को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत ने आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

[wps_visitor_counter]