मुरादाबाद जिला कारागार में DM-SSP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बैरकों से लेकर जेल परिसर तक व्यवस्थाओं को परखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था सहित शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से कारागार में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे जेल परिसर का भ्रमण किया और बैरकों, सुरक्षा इंतजामों तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संबंधित जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कारागार की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]