रामपुर जेल से कुछ ही देर में बाहर आएंगे आजम खान और अब्दुल्ला आजम, जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

रामपुर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर रामपुर में हलचल तेज हो गई है। कुछ ही देर में दोनों रामपुर जेल से बाहर आने वाले हैं।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगातार जुट रही है।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम के सीधे अपने आवास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उनके प्रेस वार्ता करने की भी चर्चा है। हालांकि, प्रेस वार्ता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल सभी की निगाहें रामपुर जेल के मुख्य द्वार पर टिकी हैं। दोनों के बाहर आते ही आगे की गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी।

रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता रामपुर

[wps_visitor_counter]