रामपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • मिलक में एडीएम आनंद कुमार सिंह ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ, शाहाबाद में एडीएम प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल ने परखीं व्यवस्थाएं

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जनगणना-2027 को लेकर जनपद में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना है।

मिलक स्थित हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित द्वितीय बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने किया। वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल ने नगर पंचायत शाहाबाद के नगरीय चार्ज के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

तहसील स्वार के ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्वार में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा बिलासपुर स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, उनके दायित्वों और सूचनाओं के सही संकलन की जानकारी दी जा रही है।

विकास योजनाओं का आधार है जनगणना

प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे जनगणना से जुड़े दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं को अच्छी तरह समझें। अधिकारियों ने जनगणना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से जुटाए गए आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ पूरा करे।

[wps_visitor_counter]